साईकल बाबा का जीवन परिचय – Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) biography in Hindi

Cycle Baba  biography 

Hello, Salam, Namaste, Sat Shri Akal, Bhai Logo, इसी अभिवादन के साथ भारत के ट्रैवलर यूटूबर साईकल बाबा उर्फ डॉ राज फंडेन के हर वीडियो की शुरुआत होती है। इनकी पूरी यूटूब यात्रा व रियल लाइफ यात्रा को जानने के लिए आपको यह आर्टिकल पूरा पढ़ें।

नाम (Full name)साईकल बाबा
Real NameDr. Raj Phanden
जन्म तिथि (birthday)Not Known
Village nameढाणी सांसला
जन्म स्थान (Birth Place)Bhuna (Fatehabad District), Haryana - India,
उम्र ( Age)41 Years (2022)
HometownBhuna Village
पिता का नाम ( Father)Manohar Phanden
माता का नाम (Mother) Savita Phanden
शिक्षा (education qualification) MD in Ayurved
धर्म (Religion)Hindu हिन्दू
नागरिकताभारतीय
लम्बाई (Height)Not Known
वजन (Weight)Approx 65Kg
पेशा (Occupation)Traveller, YouTuber, Environmental Activist, Ayurvedic Doctor
पत्नी का नाम (wife)डॉ. कविता ( Dr. Kavita )
भाषा का ज्ञान (Language)Hindi, Haryanvi, English.
Zodiac SignLibra ( तुला राशि )
Collageकुरुक्षेत्र University


Who is cycle baba Dr Raj Phanden, cycle baba wife girlfriend,

Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) Life Story ( साईकल बाबा की जीवनी)

डॉ राज फंडेन का जन्म भारत देश के हरियाणा राज्य के फतेहाबाद जिले के एक छोटे से गांव भुना में हुआ था। पेशे से वो आयुर्वेदिक डॉक्टर थे। उनकी पत्नी का नाम डॉ. कविता था। वे दोनो अपने वैवाहिक जीवन से खुश थे व उनके जीवन में सबकुछ सही चल रहा था। लेकिन एक दिन उनके जीवन में एक बड़ा हादसा हो गया जिससे की डॉ राज पूरी तरह टूट गये। वो हादसा यह था की उनकी धर्मपत्नी की सड़क हादसे में मौत हो गई। डॉ. राज अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते थे। उनकी मौत के कारण वे डिप्रेशन में चले गए। इसी कारण वो शरीर को अत्यधिक नुकसान पहुचाने वाली एलोपैथी गोलियों का सेवन लगे व खुद ही अपने हाथ से शरीर को नशा देने वाले इंजेक्शन लगाते थे। उन्होंने लगातार 6 महीने बुरे से बुरे नशे किये। जिससे उनकी तबीयत हर दिन ओर ज्यादा खराब होती गई। लेकिन एक दिन उन्हें यात्रा ( ट्रेवलिंग) करने का आइडिया आया । ताकी वो घूमकर अपना मानसिक स्वास्थ्य सही कर सके यही से उन्होंने अपने नये जीवन की शुरुआत की और साईकल बाबा नाम से एक यूटुब चैनल खोला। जिसमें सिर्फ वे साईकल से दुनिया घूमते है, लोगो को पेड़ लगाने की प्रेरणा देते हैं व पर्यावरण मित्र बनने के लिए प्रेरित करते हैं। यह फ़ैसला उनकी लाइफ का सबसे अच्छा फैसला था। आगे की कहानी और पूरी जानकारी नीचे के पैराग्राफ में पढ़े।

Cycle Baba Family ( साइकल बाबा का परिवार)

डॉ राज ने अपने लाइफ स्टोरी वीडियो में खुद यह खुलकर बताया की, मेरा इस दुनिया में अभी कोई नही है। माता-पिता का देहांत उनकी धर्मपत्नी कविता के निधन के कुछ सालो बाद ही हो गया था। उनका एक भाई भी है पर वो राज भाई से बात नही करता। वो उनका फैमिली मेटर है। एक बहन है जिसकी शादी हो चुकी है और वो अपनी जिंदगी से खुश हैं। इनके माता पिता ने दूसरी शादी करनें का दबाव भी डाला लेकिन राज भाई ने साफ साफ इंकार कर दिया।

 

Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) Achievements & Awards (उपलब्धिया, सम्मान)

● पर्यावरण को बचाने के लिए इनको विश्वस्तर पर पर्यावरण प्रेमी का अवार्ड भी मिला है।

● केन्या एम्बेसी में इनको पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

● साईकल बाबा अबतक 62 देश घूम चुके हैं इसके अलावा 66010 किलोमीटर तक की यात्रा 5 साल 8 महीने में Bicycle के माध्यम से कर चुके हैं।

● सन् 2016 से साईकल से पूरी दुनिया घूमने की यात्रा शुरू की इस मकसद से ताकी पर्यावरण प्रदूषण कम हो सके, ग्लोबल वार्मिंग कम हो सके व असमय मौसम बदलाव को रोक सके।

● 1,03,000 वृक्षारोपण (Plantation) कर चुके है। इसके अलावा 920 स्कूल व कॉलेज में सेमिनार कर चुके हैं। इसके अलावा 2022 तक वे 12,000 Kg. Co2 बचा चुके हैं।

● भारत से लंदन व अमेरिका तक की यात्रा साईकल से कर चुके हैं।]

 

Facts About Indian Travel YouTuber Cycle Baba (Dr. Raj Phanden)

#1. आयुर्वेद में MD पूरी करने के बाद सायकिल बाबा ने तकरीबन दस सालों तक डॉ कविता आस्था मेमोरियल में काम किया।

#2. राज फंडेन साईकल, पैसा बचाने के लिए नही बल्की पर्यावरण को बचाने के लिए चलाते हैं।

#3. उनके मिशन का शीर्षक है ‘Wheels for Green’ मतलब हरित क्रांति के लिए साईकल यात्रा।

#4. राज फंडेन जिस भी जगह जाते हैं अपने हाथ से वहाँ वृक्षारोपण जरूर करते हैं।

#5. साइकिल बाबा का मिशन है अगले 12 सालों में 200 देश घूमने का।

#6. Lion’s Club International व Ministry of External Affair, Govt of India ये दोनों राज भाई के व्हील्स ऑफ फ्यूचर के Partner & Sponsor है।

#7. अभी हाल ही में डॉ राज ने अपनी पत्नी की याद में एक अस्पताल भी बनाया है। जिसका नाम डॉ कविता हॉस्पिटल हैं।

#8. चार मार्च 2006 को उनकी शादी डॉ कविता से हुई थी।

#9. राज भाई को बचपन से ही पेड़-पौधों से अत्यधिक लगाव था।

#10. साईकल बाबा दुनिया के गरीब से लेकर अमीर सभी देशों की यात्रा कर चुके हैं जिनमें वियतनाम, अमेरिका, इंग्लैंड, सूडान, फ़िनलैंड, आयरलैंड, नेपाल, भूटान आदि शामिल हैं।

#11. जब भी वे भारत आते हैं तो साईकल को जिस देश में यात्रा करते हैं वही पर छोड़ देते हैं। फिर उसी देश जाकर वहाँ से यात्रा प्रारंभ करते हैं। इसके अलावा भारत सरकार के एक्सटरनल अफेयर मंत्रालय की तरफ से उनको किसी भी देश साईकल से यात्रा करने की स्वीकृति भी मिल चुकी हैं।

#12. जिस लड़की से उनकी शादी हुई थी वे उनके मेडिकल कॉलेज की जूनियर थी।

#13. डॉ राज ने अपने नवीनतम वीडियो के जरिये बताया की एक समय ऐसा भी आया जब रात कब होती थी और सुबह कब होती थी मुझे कुछ पता नही चलता था। मुझे ऐसा लग रहा था। की सबकुछ खत्म हो गया है, अब मरना ही बेहतर है।

#14. डॉ राज ने इसके बाद पूरे एक महीना अपने आप को कमरे में बंद कर दिया था, व शरीर के हर जगह पर इंजेक्शन लगा दिये। वो कहते हैं उन एलोपैथी इंजेक्शन का जहर अभी तक मेरे शरीर से नही निकला है। आज भी मैं, उस किये काम से अपने आप को अनहेल्दी महसूस करता हूँ।

#15. जब उन्होंने सायकिल के जरिये पूरी दुनिया घूमने का प्लान अपने दोस्तो को बताया, तो उनके सभी दोस्तों का जवाब था, डॉक्टर तू तो पागल हो गया है। क्यो अपनी जिंदगी खराब कर रहा है।

 

साईकल बाबा कितना कमाते हैं? Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) youtube income, Networth, Earnings

वर्तमान 2022 में उनके 500K+ यानी पांच लाख से अधिक सब्सक्राइबर है। जबकी उनके हर नये अपलोड किए गए वीडितों पर अनुमानित एक लाख से तीन लाख व्यूज आते हैं। कुल मिलाकर सभी प्रकार के इनकम सौर्स को जोड़कर माने तो साईकल बाबा महीने एक लाख से 2 लाख रुपये कमाते हैं। डोनेशन से भी उनको हर महीने लाखो रूपये आते हैं लेकिन वो पैसा सिर्फ उनके Wheels for Green फाउंडेशन के मिशन के कार्यों में लगता है इसके बारे में पूरी जानकारी इस पोस्ट में दी गई है।

[ Estimated 100K To 200K indian Rupees per Month ]Annual Income – [ Estimated 15 Lac indian Rupees ]Networth in Rupees – 10 Million ( एक करोड़ )

 

Traveller Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) FAQ

Cycle Baba ki wife ka kya professional thaa?

उत्तर - वो भी एक डॉक्टर थी। जो हरियाणा के भुना में आस्था हॉस्पिटल में अपनी सेवा देती थीं। यह अस्पताल पति-पत्नी ने दोनो ने मिलकर बनाया था।

Dr. Raj Phanden Kon hai?

सायकिल बाबा का असली नाम डॉ राज फंडेन है।पेशे से पर्यावरण प्रेमी, समाजसेवी व ट्रेवल यूटूबर है।

What is Wheels For Green? (व्हील्स फ़ॉर ग्रीन क्या है?)

यह साईकल बाबा का एक संगठन है जो लोगो को अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करता है। डॉ राज स्कूल, कॉलेज व पब्लिक सेमिनार करके लोगो को हमारी पृथ्वी को बचाने के संदर्भ में सेमिनार करते हैं। इसके अलावा इस व्हील्स फ़ॉर ग्रीन संगठन की मदद से वे देश के युवाओं को आयुर्वेद की ताकत भी बताते हैं, की कैसे वे सभी बीमारियों से ठीक हो सकते हैं। इस organization के माध्यम से वो डोनेशन भी लेते हैं और वो पैसा प्रकृति की रक्षा पर खर्च करते हैं।


Most Popular Videos of Cycle Baba Youtube channel

【 वीडियो नम्बर 1】Yog Guru Swami Ramdev and Cycle Baba in London

डॉ राज भाई के लिए यह दिन सबसे यादगार दिन रहा जब वे अपनी लंदन यात्रा के दौरान भारत के योगगुरु स्वामी रामदेव से मिले। राज भाई ने स्वामी जो को लेकर अपने प्रोफेशन व मिशन के बारे में बताया तो स्वामी को काफी अच्छा लगा व अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

【 वीडियो नम्बर 2】India To London By Cycle || 48000 KM || One Indian

इस वीडियो में राज भाई भारत से इंग्लैंड की राजधानी लंदन तक 48000 किलों तक यात्रा सिर्फ साईकल से कर डाली। यह इनके चैनल पर दूसरा सबसे अधिक देखे जाने वाला वीडियो है1।

【 वीडियो नम्बर 3 】Spent a day with World’s Most Dangerous Tribe

इस वीडियो में साईकल बाबा ने अफ्रीका महाद्विप के सबसे खतरनाक आदिवासीयो के जीवनशैली को कैमरे में रिकॉर्ड किया। यह वीडियो मात्र 5 महीने में 45 लाख व्यूज बटोरने में कामयाब रहा।


【 वीडियो नम्बर 4】Meet Cycle Baba’s World Travel Bicycle
इस वीडियो में साईकल बाबा जिस Bicycle से पूरी दुनिया घूमते है उसका विस्तार से समीक्षा की है। इस बाईसाईकल की कीमत 1,50,000/- रूपये हैं। इसका मजाकिया नाम धनो है।



【 वीडियो नम्बर 5】EGYPT: Why do village kids Thrown Stones on Tourist
जेसा की आपको पता ही है इजिप्ट एक पर्यटक से व्यवहार करने के मामले में पूरी दुनिया में बदनाम है । तभी तो कोई भी भारतीय यात्री वहाँ पर घूमने जाता है तो वीडियो में अपना बुरा अनुभव ही शेयर करता है। ऐसा ही हमारे राज भाई के साथ भी हुआ जब वे साईकल पर जाते समय इजिप्ट देश के कुछ बच्चों से हाय-हेलो करनें लगे तो वहाँ के बच्चे उन पर पत्थर फेंकने लगे।

cycle baba wikipedia in hindi

उत्तर – उपलब्ध नही है। 

cycle baba Kitne Desh Ghum Chuke hai?

उत्तर – अबतक 60 देशो की यात्रा कर चुके हैं।

 

Cycle Baba (Dr. Raj Phanden) All social media Account

Home Address - भुना गांव, फतेहाबाद जिला, हरियाणा (भारत)
Email ID - rajphanden@gmail.com
Facebook
Facebook profile
Instagram
Website 
LinkedIn
Twitter
Cycle Baba background music
Phone/Mobile Number - Not Known


आज आपने भारत के यात्री ट्रैवलर साईकल बाबा के जीवन के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। सभी साईकल प्रेमी व पर्यावरण प्रेमी लोगों तक इस पोस्ट को साझा करें व अपने विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में हमारे साथ साझा करें। नीचे अन्य जीवन बदलने वाली जीवनियों (बॉयोग्राफी) को जरूर पढे।

 

Leave a Comment