United Arab Emirates [UAE] Facts In Hindi | संयुक्त अरब अमीरात ke bare mein jankari

 UAE Facts in Hindi 

सबसे पहले आपको अरब देशों के नाम की समस्या का समाधान करना पड़ेगा। अभी 90% हिन्दीभाषी लोगो को यह पता ही नही है की सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ये सब अलग-अलग देश है। इस पोस्ट को रिसर्च करने से पहले मैं भी इन सबको एक ही मानता था। लेकिन अब मैं आपको एकदम सटीक जानकारी देने वाला हूँ। अरब में कुल 22 देश है जैसे;- जॉर्डन, Egypt, इत्यादी। उनमें से United Arab Emirates जिसका हिंदी नाम ‘संयुक्त अरब अमीरात’ है। और Short form/Abbreviation में इसे ‘UAE’ बोलते हैं। जिसको अंग्रेजी में यूनाइटेड अरब एमिरेट्स कहते हैं। दुबई कोई देश/शहर/राजधानी नही है ये तो यूएई का ही एक राज्य है। अब आप अच्छे से इन तीनो नामो को समझ गए होंगे। यदि आप आज यूएई के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो पोस्ट को अंत तक पढ़े। सभी Facts & information को पॉइंट्स वाइज क्रमशः लिखा गया है जिससे आपको पढ़ने में मजा आयेगा।

 

#1. ज्यादतर लोगो के दिमाग में यह सवाल होता है की दुबई किस देश की राजधानी है? आज मैं आपको बताना चाहता हूं दुबई ना तो कोई देश है और ना ही किसी देश की राजधानी। दुबई तो इसी पोस्ट के अंदर जिस देश की हम बात कर रहे हैं उसका एक प्रांत (राज्य) है। निष्कर्ष के तौर पर दुबई, संयुक्त अरब अमीरात का एक स्टेट (State) है।

 

#2. संयुक्त अरब अमीरात का दुबई दुनिया का सबसे अमीर राज्य/शहर है।

 

#3. दुबई के पास इतना पैसा आने का कारण यह है की वहां के शेख भारत, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से सस्ती मैनपॉवर को खरीदते है उनसे वहाँ पर काम करवाते हैं और शेख दुबई के समुद्र तट (beach) पर बैठकर फ्रुट बीयर (फलो के रस से बना पेय पदार्थ) पीने का आनंद लेते हैं।

 

#4. क्या आपको पता है? यूएई में सबसे ज्यादा एशिया महाद्वीप देशों लोग रहते है। और इन लोगो में 99% मुस्लिम धर्म के लोग काम करते हैं।

 

#5. भारत से केरल, आंधप्रदेश, राजस्थान और अन्य मुस्लिम बहुल राज्यों से लोग यूएई के दुबई में नौकरी करने जाते हैं।

#6. मैं संयुक्त अरब अमीरात में प्रोफेशनल जॉब कर रहे लोगो की बात नही कर रहा, लेकिन जिन युवाओं को एशियन कंट्री के ट्रेवल एजेंट लालच और लोभ देकर, बड़े-बड़े सपने दिखाकर ले जाते हैं वहाँ पर उनसे टॉयलेट साफ करवाना, मजदूरी करवाना, कचरा साफ करना जेसे कार्य करवाया जाता है। बेचारा जो लड़का फर्जी ट्रेवल एंजेसियों के झाल में फंस जाता है वो वापस आ भी नही सकता क्योंकी दो से तीन साल का वीजा कॉन्ट्रैक्ट पर इनको लाया जाता है।

 

#7. यूनाइटेड अरब अमीरात की अर्थव्यवस्था में चार चांद लगाने का काम एस्टेट बिजनेस रियल  पेट्रोलियम तेल का उत्पादन और  पर्यटन उद्योग करता है। टूरिज्म के बारे में बहुत सारी मजेदार बाते इसी पोस्ट में आप पढेंगे।

 

#8. यूनाइटेड अरब अमीरात दुनिया का सबसे बड़ा पेट्रोलियम तेल, एलपीजी तेल और अन्य ऑइल उत्पादों का निर्यातक देश है। तेल के कुओं ने ही इन्हें सबसे अमीर बनाया है।

#9. अब बात करे सैर सपाटे की तो बुर्ज खलीफा बिल्डिंग यूएई में सबसे ज्यादा बार देखे जाने वाला टूरिस्ट प्लेस है। यह दुनिया की सबसे ऊँची बिल्डिंग है।

#10. यूएई कंट्री में दुनिया का सबसे बड़ा डिज्नीलैंड (Disneyland) बना हुआ है।

#11. सच बात बोलू, तो पैसा एक शक्ति है – संयुक्त अरब अमीरात ने आर्टिफिशियल ही कई शहर खड़े कर दिए, पूरे बाजार में ही एयर कंडीशनर लगा दिए है।

#12. क्या बात है अबू धाबी के खलीफा पार्क में इनके राष्ट्रीय पक्षी फ़ालकॉन्स के लिए एक विशेष त्यौहार आयोजित किया जाता है जिसमें ये पक्षी दुनिया भर से उड़ान भरकर यहाँ पर आते हैं। एक अच्छी बात यह है की ये Falcons Birds इनके हाथ पर बैठते हैं। इस दृश्य को देखकर दुनिया के लोग इन शेखों के शाहीपन को देखते है।


#13. यदि आप निर्धारित कार चलाने की स्पीड को पार कर देते हैं। तो आप पर बहुत मोटी रकम का फाइन लगाया जाता है। भारतीय रूपयो में बात करे तो लगभग 5000 से 10,000 रूपये। ऐसा करने से वहाँ के लोग यातायात नियमों का कठोरता से पालन करते हैं।

#14. संयुक्त अरब अमीरात के रोड, शहर, गली-मोहल्ले बहुत साफ-सुथरे और सुंदर है।

 

#15. यहाँ पर आप महिलाओं से गलती से भी छेड़छाड़ करते हैं तो इसकी सजा आपका पूरा जीवन खत्म कर सकती है।

#16. UAE KI CURRENCY  दुनिया में डॉलर के मुकाबले वहुत पॉवरफुल है। मुद्रा का नाम दिहरम है। एक दिहरम के बराबर 0.27 US $ होता है। वही indian currency में कन्वर्ट करें तो एक Dirham की कीमत 21 रूपये है। दिहरम का शार्ट कोड ‘AED’ है।

 

#17. दुनिया के सबसे ज्यादा अमीर लोगों की सूची में तीस प्रतिशत लोग यूएई के शेख है।

#18. यहाँ के 70% से भी ज्यादा लोग नॉनवेज खाते हैं। जिनमें चिकन, मटन और ऊंट का मांस शामिल हैं।


” कोई देश कितना भी विकसित क्यों ना हो, कितना भी अमीर क्यों ना हो, अगर वो पेट भरने के लिए या पैसा कमाने के लिए बेजुबान जानवरों को सूली पर लटकाता है तो वो उसकी नीचता और राक्षसी सोच को दर्शाता है।

 

#19. यूएई का सबसे बड़ा शहर दुबई है। और सबसे प्रसिद्ध शहरों की सूची में अबू धाबी, Sharjah, Ajman, Umm Al Quwain, Ras Al Khaimah और Fujairah का नाम आता है।

#20. ये बहुत मजेदार तथ्य है की संयुक्त अरब अमीरात की 98% जनसंख्या विदेशी है। नही समझे? मतलब 98 प्रतिशत लोग बाहर के देशों से यूएई आकर काम करते हैं। जिनमें india, pakistan, bangladesh, afganistan और फिलिपींस जेसे देश शामिल हैं।

 

#21. इस देश में कोई नदी (River) नही है। इसके अलावा अरेबियन Oryx इनका राष्ट्रीय पशु है।

#22. दुनिया की सबसे ऊंची होटल संयुक्त अरब अमीरात में बनी हुई है।

#23. बॉलीवुड अभिनेता शारूख खान संयुक्त अरब अमीरात के टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर है।

#24. दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का सबसे व्यस्तम एयरपोर्ट है।

 

#25. दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों का घर है। यहाँ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नही होती है।

#26. संयुक्त अरब अमीरात की पुलिस दुनिया की सबसे अमीर पुलिस है। इनके पुलिस कार की कीमत करोडो में होती है।

#27. अजमान नाम का शहर यूएई का सबसे छोटा अमीरात है जिसका क्षेत्रफल 260 वर्ग किलोमीटर है।

#28. अबू धाबी शहर यूएई का सबसे बड़ा अमीरात है। कुल 87 प्रतिशत हिस्सा इस शहर का पुरे UAE को कवर करता है।

 

#29. संयुक्त अरब अमीरात के सभी राज्यो में अलग-अलग शाही परिवार राज करते हैं। ये ही इस देश के राजा होते हैं इनके हर नियमो का पालन करना जरूरी है। ये शेख रईसो वाली ज़िंदगी जीते हैं। इन शेखों का हर दिन का खर्चा करोडो रूपये में होता है।

#30. हर साल नए विश्व कीर्तिमान स्थापित करने के मामले में ‘United Arab Emirates Country’ सबसे आगे है।

 

#31. यूएई का Masdar शहर दुनिया का पहला प्रदूषण मुक्त सिटी है। इसको एक विशेष परियोजना के तहत निर्माण किया गया। दुनिया में जितने भी प्रकार का पॉल्यूशन आप देखते है उन सब गतिविधियों पर इस शहर में रोक लगाई गई है कार भी यहाँ ‘Electric Car’ चलती है।

#32. संसार की पहली सात सितारा (7 Star Hotel) यूएई में ही बनी हुई है जिसका नाम ‘ बुर्ज अल अरब है। होटल के अंदर का इंटीरियर शुद्ध चौबीस कैरेट सोने से बनाया गया है।

 

#33. ‘THE DUBAI MALL’ दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। मॉल के अंदर कुल 1200 दुकाने, 26 फ़िल्मघर और 120 रेस्तरां बने हुए है।

#34. साहसिक गतिविधियों का आनंद लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात से बढ़िया कोई देश नही हो सकता। यहाँ पर बना हुआ “IMG WORLD’S OF ADVENTURE” थीम पार्क दुनिया का सबसे बड़ा मनोरंजक स्थल है। जिसमें आप हजारो प्रकार की Adventure Activities कर सकते हैं।


#35. विश्व का सबसे बड़ा और सुंदर फूलो का बगीचा यूएई के दुबई स्टेट में बना हुआ है।

#36. अगर फॉर्मूला रेसिंग कार का आनंद लेना चाहते हैं जो सबसे महंगा खेल है। उसको आप फरारी ब्रांडेड थीम पार्क में एन्जॉय कर सकते हो।


#37. कैसा महसूस होंगा, जब आपको रेती के नही बल्की बर्फ के रेगिस्तान में जाने का मौका मिले! ये सपना आप दुबई राज्य के ‘Sky Resort’ में पूरा कर सकते हैं।

#38. दुनिया की सबसे बड़ी फोटो लेने की फ्रेम दुबई राज्य में बनी हुई है। जिसकी ऊंचाई 492 फ़ीट है इसको देखने के लिए लाखों पर्यटक आते हैं।

 

#39. संसार का पहला मानव निर्मित आईलेंड संयुक्त अरब अमीरात में ही बना हुआ है।

#40. Artificial intelligence तकनीक को अमल में लाने वाली दुनिया का पहला देश बन चुका है। हर काम यहाँ पर AI Technology पर होता है।

#41. महिलाओं को सम्मान देने व उनको एम्पोवेर करने में सभी अरब देशों में यूनाइटेड अरब अमीरात सबसे टॉप पर है।

#42. यहाँ की साक्षरता दर 93% है जिसमें 77% महिलाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करती है।

 

#43. दुनिया की सबसे युवा सरकारी मंत्री यूएई में रहते हैं जिनका नाम शमा अल मरजुई है। जो की एक महिला है, शमा सोलह साल की उम्र में ही मंत्री बन गई थी।

#44. पच्चीस प्रतिशत महिलाएं यूएई Goverment केबिनेट में मंत्री है।

#45. दुनिया का पहला महिलाओं के लिए सैन्य विश्वविद्यालय यूएई ने खोला था।

#46. यूएई का बहुल जनसंख्या इस्लाम धर्म की है और यहाँ की आधिकारिक भाषा अरबी है।

#47. यूएई में हिंदी, उर्दू, नेपाली, फ़ारसी व अंग्रेजी भाषा भी बोली जाती है।

 

#48. गरूड़ जेसा दिखने वाला Falcons नाम का पक्षी संयुक्त अरब अमीरात का नेशनल बर्ड है।

#49. ऊंट इनकी संस्कृति का एक अहम हिस्सा है तो फिर ये शेख ऊंट को मारकर क्यों खाते हैं? अगर आपके पास इसका जवाब है तो नीचे ब्लॉग कॉमेट बॉक्स में लिखे इससे अन्य पाठकों को भी मदद मिलेंगी।

#50. टेक्नोलॉजी के मामले में भी ये देश नम्बर वन पोजिशन पर है।

 

#51. हर साल एक करोड़ बीस लाख टूरिस्ट दुनियाभर से संयुक्त अरब अमीरात घूमने आते हैं। पर्यटन इनकी जीडीपी में दस प्रतिशत का योगदान देता है।

#52. अबू धाबी शहर दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है जहाँ पर शून्य आपराधिक मामले दर्ज है।

#53. नेशनल पक्षी फ़ालकॉन्स के लिए स्पेशल अस्पताल बने हुए हैं। अगर इनको किसी भी प्रकार की चोट लगती है तो यहाँ उनका इलाज किया जाता है।


#54. दुबई की मेट्रो बिना ड्राइवर के चलती है। ये Automated Metro है।

#55. सन् 2015 तक दुबई का कोई पता, पिनकोड या पोस्टल एड्रेस नही था।

 

#56.सन् 2017 तक यूनाइटेड अरब अमीरात में कोई इनकम टैक्स नही लगता था। इसी कारण दुनियाभर की बड़ी-बड़ी कंपनियां और बिजनेस अपना व्यापार यूएई में स्थापित कर दिया। लेकिन सन् 2018 में सरकार ने INCOME TAX को लागू कर दिया।


#57. मुस्लिम देश होने के बावजूद यहाँ के शेख दिवाली और क्रिसमस धूमधाम से मनाते हैं।

#58. पूरी दुनिया में रविवार को अवकाश रहता है लेकिन यहां पर रविवार को सप्ताह की शुरुआत होती है।

#59. दुनिया का सबसे अच्छा इस्लामिक देश “संयुक्त अरब अमीरात” है। बाकी अन्य मुस्लिम बहुल देशों का हाल आपको पता ही है।

 

#60. अंत में कोई Fact नही है बस दिल की आवाज है अगर आपको मौका मिले तो एकबार घूमने के उद्देश्य से इस प्यारे देश को जरूर देखें।

 

Other UAE facts in Hindi

  • यूएई में लगभग 10 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से केवल 10% ही मूल निवासी हैं। शेष 90% प्रवासी हैं, जिनमें से अधिकांश भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और फिलीपींस से हैं।
  • यूएई की आधिकारिक भाषा अरबी है, लेकिन अंग्रेजी व्यापक रूप से बोली जाती है।
  • इसकी अर्थव्यवस्था तेल और गैस पर अत्यधिक निर्भर है, लेकिन हाल के वर्षों में सरकार ने पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और वित्तीय सेवाओं जैसे अन्य क्षेत्रों को विकसित करने का प्रयास किया है।
  • यूएई दुनिया के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल लाखों पर्यटक इसके शानदार समुद्र तटों, लक्जरी होटलों, शॉपिंग मॉल और मनोरंजन पार्कों में घूमने के लिए आते हैं।
  • यूएई की संस्कृति अरब और इस्लामी परंपराओं से गहराई से प्रभावित है।
  • पारिवारिक संबंधों और सामुदायिक भावना को बहुत महत्व दिया जाता है।
  • यूएई में एक समृद्ध खाद्य संस्कृति है, जिसमें अरबी, भारतीय, पाकिस्तानी और अन्य देशों के व्यंजन शामिल हैं।
  • कुछ लोकप्रिय यूएई व्यंजनों में हुम्मुस, फलाफेल, शवारमा और बखलावा शामिल हैं।
  • यूएई एक सुरक्षित देश है और अपराध दर बहुत कम है।
  • अबू धाबी में दुनिया की सबसे बड़ी मस्जिद, शेख जायद ग्रैंड मस्जिद स्थित है।
  • दुबई में एक इनडोर स्की रिसॉर्ट, स्काई दुबई स्थित है।
  • अबू धाबी में एक फेरारी थीम पार्क, फेरारी वर्ल्ड अबू धाबी स्थित है।


आज आपने दुनिया के सबसे समृद्धशाली व शक्तिशाली देश ‘संयुक्त अरब अमीरात’ United Arab Emirates (UAE) के बारे में हिंदी भाषा में जानकारी प्राप्त की। अपने सवाल/सुझाव/विचार नीचे ब्लॉग कॉमेंट बॉक्स में लिखे। हर यात्री/ट्रेवलर/घुमक्कड़/मुसाफिर के साथ इस पोस्ट को शेयर (साझा) करें।

 

इन्हें भी पढ़े [ Related Articles ]

स्विट्जरलैंड देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी ( Switzerland Facts)

स्वीडन देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Sweden Facts)

ऑस्ट्रेलिया देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Australia Facts)

कनाडा देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Canada Facts)

ब्राज़ील देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Brazil Facts)

अमेरिका देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (United States Us Country Facts)

जर्मनी देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (Germany Country Facts)

इंग्लैंड देश के बारे में रोचक तथ्य और महत्वपूर्ण जानकारी (England/Britain/UK Facts)

विदेश घूमने के फायदे

Top 28 Travel Foreign Youtubers in india  ( Videsh Ghumkar lakho rupaye kamate hai Ye indian)

भारत की ऐसी जगहें जिसको मरने से पहले जरूर देखें

भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेश

 भारत में बन रहे मेगा प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी

भारत के 5 सबसे बड़े राष्ट्रीय राजमार्ग 

भारत के 5 शहरों की मेट्रो रेल की सवारी (सफर) जरूर करें

Leave a Comment