West Bengal Me Kitne Jile Hai?
वर्तमान सन् 2023 में पश्चिम बंगाल राज्य के कुल जिलों की संख्या तेईस (23) हैं। आज आप पश्चिम बंगाल (Wb) के सभी जिले के नाम व उनकी क्या विशेषता है, इसके बारे में संक्षिप्त परिचय पढ़ेंगे।
State Name | West Bengal |
---|---|
Location | Eastern India |
Formation | January 26, 1950 |
Official Language | Bengali |
Area | 34,267 sq mi |
Population | 99 million |
Capital | Kolkata |
Government | State Government |
Chief Minister | Mamata Banerjee |
Governor | Jagdeep Dhankhar |
Lok Sabha Seats | 42 |
Rajya Sabha Seats | 16 |
High Court | Calcutta High Court |
Economy | agriculture, manufacturing, and services; |
Major Industries | Jute, Tea, |
Literacy Rate | 77.08% (2011) |
Airports | Netaji Subhas Chandra Bose International Airport (Kolkata), |
Tourist Attractions | Victoria Memorial, Sundarbans (mangrove forest), Darjeeling (hill station), Howrah Bridge, Digha Beach, and more |
Transport | Kolkata serves as a major transportation hub. |
Climate | Varied climate |
Total District | 23 |
Please note that population figures are approximate and may ha
1. दक्षिण 24 परगना जिला South 24 Parganas District
ये जिला अपने बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं के लिए जाना जाता है। रुचिकर स्थलों में सागर मेला जहाँ पर माँ गंगा नदी की समाप्ति का अंतिम चरण होता है और यहाँ पर वे समुद्र में मिल जाती हैं। इसलिए इसको एक तीर्थ के रूप में धार्मिक स्थल बन गया। इसके अलावा विश्व विरासत स्थल बंगाल टाइगर का घर सुंदरबन भी इसी जिले में स्थित है।
2. उत्तर दिनाजपुर जिला Uttar Dinajpur (North Dinajpur) District
१ जनवरी १९९२ को इस जिले का गठन किया गया। उत्तर दिनाजपुर रोड कनेक्टिविटी में राष्ट्रीय राजमार्ग -27 व 12 से जुड़ा हुआ है। डिस्ट्रिक्ट में कुल 30 लाख आबादी, मुख्यालय राजगंज तथा मालदा उपविभाग है।
3. कोलकाता जिला Kolkata District
कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजधानी, जिला व एक शहर है। ये इस राज्य की आर्थिक राजधानी भी है। घूमने फिरने की बात करे तो पूरा कोलकाता डिस्ट्रिक्ट घूमने में आपको एक साल से अधिक का समय लग जायेगा। टूरिस्ट प्लेस में साइंस सिटी, कालीघाट, दक्षिणेश्वरकाली मंदिर, इको टूरिज्म पार्क व बेलूर मठ प्रमुख पर्यटक स्थल है।
4. दार्जिलिंग जिला Darjiling District
दार्जिलिंग की चाय या दार्जिलिंग की चाय की पहाड़ियों का नाम तो आपने सुना ही होंगा। यहाँ के चाय बागानों की चायपत्ती सिर्फ भारत ही नही पूरे विश्व में बिकती है। देखने योग्य स्थानों में अवा आर्ट गैलेरी, पोनी रोड, धिरधाम टेंपल, जमुनी टूरिस्ट कंपेलक्स तथा तेनज़िंग गोम्बू रॉक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
5. नादिया जिला Nadia District
नादिया पूर्व दिशा में बांग्लादेश सीमा से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा नादिया जिला प्राचीन विद्या व आध्यात्मिक ज्ञान सीखने का एक मुख्य केंद्र है। यहाँ पर पर्यटन स्थलो की भी भरमार है जिसमें घुरणी व बेठधारी फारेस्ट मुख्य है। जिले में चार महत्वपूर्ण नदियां भी बहती है।
6. पश्चिम मेदिनीपुर जिला Paschim Medinipur (West Medinipur) District
ये जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक विरासत के लिए पूरे बंगाल में प्रसिद्ध हैं। रानी शिरोमणि गढ़, बीरसिंह विद्यासागर जन्मभूमि, राजभरी और कई ऎतिहासिक किले मुख्य पर्यटन स्थल है।
यह भी पढे – पर्यटन व पर्यटक क्या होता है इसका मतलब क्या होता है?
7. पुरूलिया जिला Purulia District
पुरूलिया भारत के राज्य पश्चिमी बंगाल का एक जिला है। इस डिस्ट्रिक्ट के महत्वपूर्ण कस्बे रघुनाथपुर, झलीदा व बलरामपुर है। एक मजेदार रोचक तथ्य यह है की 1956 से पहले ये जिला बिहार राज्य का हिस्सा था। यहाँ की सुंदर पहाड़िया व नेचुरल ब्यूटी आपके मन को शांत कर देगी।
8. पूर्व मेदिनीपुर जिला Purba Medinipur (EastMedinipur) District
इस जिले का ऑफिशियल शुद्ध हिंदी भाषा में नाम पूर्व मेदिनीपुर है। लघु परिचय – क्षेत्रफल ४७३६ वर्ग किलोमीटर, आबादी ५१ लाख, साक्षरता 88 प्रतिशत, उपविभाग ४, ब्लॉक २५। पर्यटन स्थलों में जनपुट बिच और विवेकानंद मिशन आश्रम का मुक्तिधाम मंदिर मुख्य पर्यटक स्थल है।
9. बाँकुड़ा जिला Bankura District
बाँकुड़ा वेस्ट बंगाल का एक महत्वपूर्ण व सुंदर जिला है। यहाँ पर डोकरा व टेराकोटा के बने उत्पाद काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा ब्लूचोरी साड़ी की देश विदेशो में जबरदस्त मांग है। पर्यटन स्थलों में ससुनिया, मुक्तमानीपुर, बिहारिनाथ हिल्स तथा जोयराम भाटी प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।
10.बीरभूम जिला Birbhum District
बीरभूम अपने धार्मिक व मनोरंजक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हैं। मुख्य देखने लायक जगहो में बरकेश्वर टेम्पल, दाताबर मज़्ज़ार, कंकतालिया, निलनिर्जन नोकायन, नंदकेश्वरी मंदिर तथा खोवई का नाम सबसे पहले आता है
11. मालदह जिला Malda District
मालदह जिले का सम्बंध रामकृष्ण परमहंस मिशन से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा जोहरतला मंदिर, रामकेलि अदीना हिरन पार्क तथा मुग़ल शासको की मस्जिदे देखने लायक जगहें है।
12. मुर्शिदाबाद जिला Murshidabad District
मुर्शिदाबाद अपनी हेरिटेज हवेलियों, महलों, मकबरों, मन्दिरो तथा इमारतों के लिए जाना जाता है। करनसुबन, सोनारुंडी राजबरी, दहापाड़ा धाम तथा निजामत इमामबाड़ा देखने लायक जगह है।
13. पूर्व वर्धमान जिला Purba Bardhaman District
पूर्व वर्धमान जिले का मुख्यालय वर्धमान शहर है। इसकी स्थापना 7 जनवरी 2017 को हुई थी। महान क्रांतिकारी राश बहरी बोस का जन्म इसी जिले के सुबलदाह गांव में हुआ था।
14. हावङा जिला Howrah District
हावङा वेस्ट बंगाल का एक डिस्ट्रिक्ट व शहर है। ये अपने हावङा ब्रिज के लिए जाना जाता है। हर यात्री अपनी कार या ऑनलाइन कैब के द्वारा हावड़ा ब्रिज देखने की इच्छा रखता है। मजे की बात यह है की इस ब्रिज पर आप पैदल चलकर हावड़ा व कोलकाता शहर को अच्छे से देख सकते हैं।
15. हुगली जिला Hooghly District
हुगली नाम होगला से पड़ा। इस जिले का उल्लेख महाभारत काल में भी हमें मिलता है। हुगली इमामबाड़ा, पांडुआ, चन्दनगोर, कामारपुकुर तथा तारकेश्वर मंदिर सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक तीर्थ स्थल है।
यह भी पढे – भारत के सभी राज्य और केंद्रशासित प्रदेशो के नाम हिंदी व अंग्रेजी भाषा में।
16. पश्चिमी वर्धमान जिला Purba Burdwan (Bardhaman) District
पश्चिमी वर्धमान जिले में माइनिंग औद्योगिक उद्योग ज्यादा है। इसका मुख्यालय आसनसोल है। जिले में चार उपविभाग, 70 कस्बे तथा 27 ग्राम पंचायत है। जिला मुख्य हाइवे एनएच 2, 19,14 व ग्रांड ट्रंक रोड से जुड़ा हुआ है।
17. दक्षिण दिनाजपुर जिला Dakshin Dinajpur (South Dinajpur) District
जिले का मुख्यालय बालुरघाट है। इसके अलावा यहाँ पर पर्यटन स्थलों में तपन दिघी झील, श्री श्री बोला रक्षा काली मंदिर, सरीजोनि पार्क प्रमुख पर्यटक स्थल है।
18. कलिम्पोग जिला Kalimpong District
कलिम्पोग अपने सुंदर पहाड़ी कस्बों के लिए जाना जाता है। जिसमे सबसे महत्वपूर्ण घाटियो का दृश्य, बुद्धिस्ट मोनेस्ट्री तथा तिब्बतन हैंडीक्राफ्ट है।
19. झाड़ग्राम जिला Jhargram District
झाड़ग्राम अपने गोपिबल्लवपिर इको टूरिज्म पार्क, चिकिगढ़ राज पैलेस, तापवन, झिली झील, हतिबरी, कनक दुर्गा टेम्पल तथा जूलोजिकल पार्क जेसी अनेक घूमने के स्थान है। इसके अलावा ये जिला अपने हस्तशिल्प उत्पादों का निर्माण करने के लिए भी जाना जाता है।
20. अलीपुरद्रार जिला Alipurduar District
अलीपुरद्रार जिले की 80% जनसंख्या आदिवासी जनजाति की है जिसमें राजबंशी, राभा, मेच, संथाल्स, बोडो तथा टोटो प्रमुख जनजातीया है।
अलीपुरद्रार भारत में आसाम की सीमा व अंतरराष्ट्रीय बोर्डर भूटान से सटा हुआ है। ये अपने आर्ट एंड हैंडीक्राफ्ट के लिए भी जाना जाता है। जलपदार व दूरस वन्यजीव अभ्यारण्य आप देख सकते हैं।
21. उत्तर 24 परगना जिला North 24 Parganas District
ये जिला भवतारिणी मंदिर के लिए प्रसिद्ध हैं। यह मंदिर माँ काली देवी की भक्त रानी राश्मोनी ने बनाया था। इसके अलावा ये मंदिर रामकृष्ण परमहंस से भी जुड़ा हुआ है।
22. कूचबिहार जिला Cooch Behar District
कूचबिहार का इतिहास बहुत शाही है। कूचबिहार अपने रॉयल पैलेस, महाराजा की राजबरी, मदन मोहन टेम्पल, सागर दिघी के लिए जाना जाता है।
23. जलपाईगुड़ी जिला Jalpaiguri District
जलपाईगुड़ी का नाम भारत के सबसे पुराने प्रतिष्ठित जिलों में आता है। यहाँ का प्राकृतिक सौंदर्य बाहर से आने वाले सभी पर्यटकों का दिल व मन को छू लेता है। ये बांग्लादेश व भूटान की अंतरराष्ट्रीय सीमाओ से जुड़ा हुआ है।
FAQ
वेस्ट बंगाल क्यों प्रसिद्ध हैं?
वेस्ट बंगाल अपने धार्मिक त्यौहारो और महान बंगाली लोगो के कारण प्रसिद्ध है। कोलकाता शहर को भारत के सबसे विकसित शहरों की सूची में शामिल किया गया है। इसके अलावा देश की पहली पानी में चलने वाली रेल (Underwater Train) भी वेस्ट बंगाल में ही बन रही है। जिसकी यात्रा आप 2023 में कर पायेंग। वही हावड़ा और कोलकाता ये दोनों शहर वेस्ट बंगाल की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।
West Bengal कैसे जाए?
सड़क मार्ग से
पश्चिम बंगाल के प्रमुख शहरों को आपस में भी सड़क मार्ग से जोड़ने वाली सड़कें अच्छी तरह से विकसित हैं।
रेल मार्ग से
कोलकाता पश्चिम बंगाल का सबसे बड़ा और सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है। कोलकाता से पश्चिम बंगाल के सभी प्रमुख शहरों के लिए नियमित रेल सेवाएं उपलब्ध हैं।
हवाई मार्ग से
पश्चिम बंगाल में दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे हैं: कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और सिलीगुड़ी के बागडोगरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा। इन हवाई अड्डों से भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए नियमित उड़ानें उपलब्ध हैं।
मुझे उम्मीद हैं, आपको पश्चिम बंगाल राज्य के सभी जिलों के बारे में दी गई जानकारी काम आयेगी। सभी पश्चिम बंगाल वासियों व भारत के लोगो के साथ यह पोस्ट जरूर शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें [Related Articles]
दादर एंव नागर हवेली के सभी जिलों के नाम
अंडमान एंव निकोबार के सभी जिलों के नाम
उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम
महाराष्ट्र के सभी जिलों के नाम
मध्यप्रदेश राज्य के सभी जिलों के नाम
जम्मू एंव कश्मीर के सभी जिलों के नाम
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम
अरुणाचल प्रदेश के सभी जिलों के नाम